माली में बंदूकधारियों ने हमला कर 23 लोगों की हत्या की | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

माली में बंदूकधारियों ने हमला कर 23 लोगों की हत्या की

Date : 20-Aug-2023

 माली के एक गांव में बंदूकधारियों ने हमला कर 23 लोगों की हत्या कर दी जबकि 12 अन्य को घायल कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।



बंदियागारा क्षेत्र के गवर्नर सिदी मोहम्मद अल बशीर ने बताया कि यारोउ गांव में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने 23 लोगों की हत्या कर दी और कई घरों में आग लगा दी। इस हमले में 12 लोग घायल भी हुए हैं।



क्षेत्रीय युवा संगठन के अध्यक्ष अमादोउ लूगू ने रविवार को बताया कि हमलावर शाम 7 बजे तक गांव में रहे। उन्होंने गांव के कुछ हिस्से को जला दिया। दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और ग्रामीणों के मवेशियों को भी ले गए। उन्होंने कहा कि अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। मध्य और उत्तर माली में रहने वाले समुदाय के लोग 2012 से ही सशस्त्र हिंसा का सामना कर रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement