बुलेटप्रूफ ट्रेन से दो दिन यात्रा कर रूस पहुंचे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

बुलेटप्रूफ ट्रेन से दो दिन यात्रा कर रूस पहुंचे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन

Date : 12-Sep-2023

 मॉस्को, 12 सितंबर। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन बुलेटप्रूफ ट्रेन से दो दिन की यात्रा कर रूस पहुंच गए हैं। किम जोंग उन की इस रूस यात्रा के दौरान हथियार खरीदने का बड़ा समझौता होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच 2019 के बाद पहली बार शिखर वार्ता होगी। इस वार्ता के लिए किम जोंग उत्तर कोरिया से हथियारबंद बुलेट ट्रेन पर सवार होकर दो दिन की यात्रा के बाद रूस के व्लादिवोस्तोक शहर पहुंचे हैं। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से रविवार को अपनी निजी ट्रेन में सवार हुए किम के साथ सत्तारूढ़ दल, सरकार और सेना के सदस्य भी हैं। रूस गए किम के प्रतिनिधिमंडल में उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चो सन हुई और 'कोरियन पीपुल्स आर्मी' के मार्शल री प्योंग चोल और पाक जोंग चोन समेत उनके शीर्ष सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

किम जोंग उन की इस यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया और रूस के बीच हथियारों की बड़ी खरीद फरोख्त का समझौता होने की उम्मीद है। वार्ता के लिए पुतिन सोमवार को ही व्लादिवोस्तोक पहुंच चुके हैं। उत्तर कोरिया को उम्मीद है कि रूस संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बीच उनकी बड़ी मदद कर सकता है। पुतिन ने उत्तर कोरिया से वादा किया है कि वह चीन और अमेरिका के साथ मिलकर परमाणु बातचीत को लेकर जारी गतिरोध को तोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

वैसे किम जोंग उन और पुतिन की इस मुलाकात को लेकर यूक्रेन में जारी युद्ध के मद्देनजर रूस के संभावित हथियार सौदे को लेकर पश्चिमी देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं। दक्षिण कोरिया के सैन्य विशेषज्ञ इन बुम चून ने कहा कि इस यात्रा के परिणामस्वरूप पुतिन को हथियार मिलेंगे और उत्तर कोरिया को अपनी परमाणु तकनीकी क्षमता को बेहतर बनाने के लिए तकनीक मिलेगी। किम जोंग उन के साथ उत्तर कोरिया के परमाणु-सक्षम हथियारों और युद्ध सामग्री कारखानों की जिम्मेदारी संभालने वाले शीर्ष सैन्य अधिकारी भी रूस पहुंचे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार पुतिन हथियारों के घटते भंडार को फिर से भरने के लिए उत्तर कोरियाई तोपों और अन्य गोला-बारूद की अधिक आपूर्ति हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि पुतिन यूक्रेन के जवाबी हमलों को शांत करना चाहते हैं और दिखाना चाहते हैं कि वह एक लंबे युद्ध को चलाने में स


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement