संघ प्रमुख डॉ. भागवत तीन अक्टूबर को कोलकाता में | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

संघ प्रमुख डॉ. भागवत तीन अक्टूबर को कोलकाता में

Date : 22-Sep-2023

 कोलकाता, 22 सितंबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अगले माह एक बार फिर बंगाल दौरे पर यहां आ रहे हैं। केशव भवन स्थित बंगाल में संघ मुख्यालय के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि डॉ. भागवत तीन अक्टूबर को कोलकाता में होंगे।

उन्होंने बताया कि डॉ. भागवत दोपहर तक केशव भवन पहुंच जाएंगे। यहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। संघ प्रमुख ख्यातिलब्ध पत्रिका स्वस्तिका के 75 वर्ष पूर्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम बेलूर मठ में शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक होगा। यहां डॉ. भागवत का संबोधन भी होगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

इस समय मठ में डॉ. भागवत के स्वागत की तैयारियां जोरों पर है। सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम किया जा रहा है। राज्य सरकार को भी भागवत के दौरे की जानकारी दी गई है। इस प्रवास के दौरान डॉ. भागवत की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष से मुलाकात हो सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement