महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर अनुराग ठाकुर ने जताया प्रधानमंत्री का आभार | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर अनुराग ठाकुर ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

Date : 22-Sep-2023

 नई दिल्ली, 22 सितंबर । महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) संसद में पारित होने पर केंद्रीयमंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो पिछले 30 साल में कोई नहीं कर सका, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो गया। सिर्फ चार दिन में ही विधेयक को पारित कर दिया। यह ऐतिहासिक दिन है।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से आज महिलाओं के लिए वो संभव हो गया, जो दुनिया के कई देशों में संभव नहीं हो सका। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आधी रात को इस विधेयक को पारित कर इतिहास रच दिया गया। अनुराग ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों का भी आभार व्यक्त किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement