उत्तराखंड सरकार ने लंदन में उषा ब्रेकों के साथ किया 1000 करोड़ का अनुबंध : पुष्कर सिंह धामी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

उत्तराखंड सरकार ने लंदन में उषा ब्रेकों के साथ किया 1000 करोड़ का अनुबंध : पुष्कर सिंह धामी

Date : 27-Sep-2023

 देहरादून, 27 सितंबर .स उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों लंदन दौरे पर हैं। उन्होंने बताया कि लंदन में उषा ब्रेको लिमिटेड के अध्यक्ष प्रशांत झावर के साथ उत्तराखंड सरकार ने 1000 करोड़ के निवेश के लिए एमओयू किया है। दिसंबर माह में आयोजित होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है जो प्रदेश की आर्थिकी को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में हो रहे निवेश के माध्यम से हम सशक्त उत्तराखंड के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार राज्य को विकास पथ पर अग्रसर करते हुए देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने को संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री धामी ने यह जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement