प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Date : 02-Dec-2022

 नई दिल्ली, 2 दिसंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से भाजपा में नया जोश और नई ऊर्जा भरने का काम किया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन प्रदान करे।

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement