आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीसरी बैठक मुंबई में शुरू होगी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीसरी बैठक मुंबई में शुरू होगी

Date : 05-Feb-2025

 

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक आज मुंबई में शुरू होने वाली है। यह बैठक शुक्रवार तक चलेगी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार सुबह ब्याज दरों पर एमपीसी के फैसलों की घोषणा करेंगे। आरबीआई के नवनियुक्त गवर्नर की अध्यक्षता में यह पहली बैठक होगी। फिलहाल, बैंक ने फरवरी 2023 से रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा है। खपत आधारित मांग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय बजट में कई पहलों की हाल ही में घोषणा के मद्देनजर, विशेषज्ञों का अनुमान है कि आरबीआई प्रमुख ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कमी कर सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement