युवा शक्ति के बल पर तेजी से प्रगति कर रहा भारत : कीर्तिवर्धन सिंह | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

युवा शक्ति के बल पर तेजी से प्रगति कर रहा भारत : कीर्तिवर्धन सिंह

Date : 26-Apr-2025

रोजगार मेला केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प

लखनऊ, 26 अप्रैल
। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 15वें रोजगार मेले के तहत देशभर के 47 स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए । इसी क्रम में शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय विदेश, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 250 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने का उल्लेख करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि रोजगार मेला केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है। भारत जो विश्व का सबसे युवा देश है, अपनी युवा शक्ति के बल पर तेजी से प्रगति कर रहा है। जन-धन, आधार और मोबाइल भारत देश की ताकत है, जिसका गुणगान आज विदेशों में भी हो रहा है। सरकारी योजनाओं और तकनीक का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आई है और पारदर्शिता बढ़ी है।

श्री सिंह ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की सेवा करने का एक सुनहरा अवसर है। आज आप सभी 'टीम मोदी' का हिस्सा बन रहे हैं। देश के 140 करोड़ नागरिकों को केंद्र में रखकर सेवा-भाव से कार्य करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने भारत के युवाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाल के वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व उपलब्धियां दर्ज की हैं। तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारतीय युवाओं ने विश्व स्तर पर एक नई पहचान बनाई है। विश्व में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत द्वारा लायी गई क्रांति की चर्चा हर मंच पर होती है।

वित्तीय क्षेत्र में सुधारों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स और जीएसटी जैसे कदम देश की विकास यात्रा की रीढ़ की हड्डी हैं। हमारा संकल्प है कि देश के अंतिम व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ा जाए। नियुक्ति पाने वाले युवा केंद्र सरकार के राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा अन्य मंत्रालयों में कार्यभार संभालेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement