कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान बुधवार को | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान बुधवार को

Date : 09-May-2023

 नई दिल्ली, 09 मई | चुनाव आयोग ने बुधवार को कर्नाटक में होने वाले मतदान से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 25 मई को समाप्त होने वाला है। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को सुबह 07 से शाम 06 बजे तक मतदान होगा। राज्यभर में 58,545 मतदान केंद्रों पर 5.21 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ये मतदाता 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। मतगणना 13 मई को होगी।

आयोग के मुताबिक 224 विधानसभा क्षेत्रों में 58,282 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रति मतदान केंद्र औसतन 883 मतदाता हैं। 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा है। बेहतर मतदाता अनुभव के लिए 1320 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। पहली बार कर्नाटक में 12.15 लाख 80 वर्ष से अधिक और 5.55 लाख बेंचमार्क दिव्यांग मतदाताओं के लिए घरेलू मतदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मतदाता सूची के अनुसार 5.55 लाख दिव्यांग मतदाता भी हैं।

कर्नाटक चुनाव में इस बार 9.17 लाख से अधिक पहली बार मतदान करने वाले मतदाता हैं। साथ ही अग्रिम आवेदन सुविधा के तहत, 17 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं से 1.25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 41,000 आवेदन 01 अप्रैल, 2023 तक 18 वर्ष के हो चुके युवाओं से प्राप्त हुए। समावेशी और सहभागी चुनावों के लिए कर्नाटक में पात्र (18 ) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों का 100 प्रतिशत नामांकन हुआ है। इनके लिए 40 जातीय पोलिंग केंद्र स्थापित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया में थर्ड जेंडर की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement