भाजपा कर्नाटक की जनता के कल्याण के लिए प्रयास करती रहेगी: अमित शाह | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

भाजपा कर्नाटक की जनता के कल्याण के लिए प्रयास करती रहेगी: अमित शाह

Date : 13-May-2023

 नई दिल्ली, 13 मई  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कर्नाटक के लोगों के कल्याण और विकास के लिए प्रयास करती रहेगी।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा को इतने वर्षों तक उनकी सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं कर्नाटक के लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा कर्नाटक के लोगों के कल्याण और विकास के लिए प्रयास करती रहेगी।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 113 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस ने 128 सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी और 8 सीटों पर आगे चल रही थी। भाजपा 60 सीटें जीत चुकी थी और 5 पर आगे चल रही थी। जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement