कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में मंथन जारी | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में मंथन जारी

Date : 16-May-2023

 नई दिल्ली, 16 मई। कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में लगातार बैठकों का दौर जारी है। पार्टी को कर्नाटक में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक बैठकें चल रही हैं।

आज सुबह (मंगलवार ) को कर्नाटक कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली आवास पर पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद हैं।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी दिल्ली तलब किया कर लिया गया है। माना जा रहा है कि आज पार्टी अध्यक्ष की मौजूदगी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि वह पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 135 है। हम सब एक हैं।
सूत्रों का कहना है कि सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान को सुझाव दिया है कि पहले दो वर्ष उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए और तीन वर्ष डीके शिवकुमार को मौका दिया जाए। हालांकि अंतिम फैसला सभी नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष पर छोड़ दिया है। इस संबंध में कर्नाटक कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित किया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement