प्रधानमंत्री ने नागरिकों के वॉयसओवर के साथ नई संसद का वीडियो साझा किया | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

प्रधानमंत्री ने नागरिकों के वॉयसओवर के साथ नई संसद का वीडियो साझा किया

Date : 27-May-2023

 

नई दिल्ली, 27 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नागरिकों के वॉयसओवर के साथ नई संसद का वीडियो साझा किया है, जिनमें प्रधानमंत्री के अनुरोध पर नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किये हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का वॉयसओवर वीडियो भी साझा किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो को रीट्वीट करते हुए कहा, “कई लोग #MyParliamentMyPride पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। बहुत ही भावुक वॉयसओवर के जरिये वे इस बात पर गर्व की भावना व्यक्त कर रहे हैं कि हमारे देश को एक नई संसद मिल रही है, जो लोगों की आकांक्षाओं को और अधिक उत्साह के साथ पूरा करने के लिए काम करती रहेगी। “कामना करता हूं कि लोकतंत्र का यह मंदिर भारत के विकास आरेख को मजबूत करता रहे और लाखों लोगों को सशक्त बनाता रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement