मणिपुर सरकार ने कुकी उपद्रवियों को घोषित किया उग्रवादी | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

मणिपुर सरकार ने कुकी उपद्रवियों को घोषित किया उग्रवादी

Date : 28-May-2023

 इंफाल, 28 मई । मणिपुर सरकार ने लगातार हिंसा से बाज न आने वाले कुकी उपद्रवियों को उग्रवादी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर में आम नागरिकों पर कुकी उग्रवादियों के हमलों की कड़ी निंदा की है।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह रविवार को इंफाल में राज्य सचिवालय में पत्रकारों वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मणिपुर में नए सिरे से हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री सिंह ने कुकी उपद्रवियों को उग्रवादी करार करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, वह बार-बार कुकी समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। इसके बाद भी वे नागरिकों पर हमला करना जारी रखे हैं। उन्होंने कहा कि घातक हिंसा में कम से कम 33 कुकी उग्रवादी मारे गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार की रात हमले में शामिल कुकी उग्रवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर से निगरानी अभियान शुरू किया गया था। अप्रत्याशित रूप से कुकी उग्रवादियों ने राज्य के कई हिंसा प्रभावित हिस्सों में घरों में आग लगा दी। कुकी उपद्रवियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई में दो लोगों की मौत हुई है जबकि कई नागरिक घायल हुए थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement