श्रीलंका में ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव का आगाज़, बुद्ध के पवित्र दंत अवशेष के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

श्रीलंका में ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव का आगाज़, बुद्ध के पवित्र दंत अवशेष के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Date : 19-Apr-2025

श्रीलंका के केंद्रीय शहर कैंडी में शुक्रवार को भगवान बुद्ध के पवित्र दंत अवशेष को 16 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आम जनता के दर्शन के लिए प्रदर्शित किया गया। यह जानकारी राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

यह ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव 10 दिनों तक चलेगा और 27 अप्रैल तक जारी रहेगा। श्रद्धालु प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक पवित्र अवशेष के दर्शन कर सकेंगे।

बयान में बताया गया कि भारत सहित 17 देशों के राजदूतों के लिए विशेष यात्रा व्यवस्था की गई है, जिसमें उन्हें ट्रेन द्वारा कैंडी ले जाया जा रहा है।

कैंडी स्थित पवित्र दंत मंदिर के वरिष्ठ भिक्षु, महावेला रत्नपाल थेरो ने बताया कि हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के इस अवसर पर आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि वैश्विक बौद्ध समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पल भी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement