‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए राज कपूर को पहली नजर में पसंद आई थी यह एक्ट्रेस
राज कपूर (Raj Kapoor) की निर्देशित फिल्म राम तेरी गंगा मैली का जिक्र अक्सर होता है। इस मूवी से जुड़े अनेक किस्से अक्सर सुनने में आते रहते हैं। फिल्म में मंदाकिनी के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि इस किरदार के लिए वह पहली पसंद नहीं थीं। अब एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया है कि उनके हाथ से यह फिल्म किस वजह से निकल गई थी।
दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) की निर्देशित फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' का जिक्र कई वजहों से सबसे ज्यादा होता है। इसमें राजीव कपूर और मंदाकिनी ने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। साल 1985 की इस मूवी में मंदाकिनी के अभिनय को खूब पसंद किया गया, लेकिन इसके लिए वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं।
राम तेरी गंगा मैली का ऑफर एक अन्य एक्ट्रेस को दिया गया था, जिसके लिए उन्होंने एक फोटोशूट भी कराया था। सालों बाद अभिनेत्री ने खुद इस बात का खुलासा किया है। खास बात है कि अब वह मशहूर अभिनेत्री राजनीति में भी सक्रिय हैं।
खुशबू सुंदर थी मेकर्स की पहली पसंद
विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में पॉलिटिशियन और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) ने खुलासा किया है कि राज कपूर की पॉपुलर फिल्म राम तैरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) के लिए वह मेकर्स की पहली पसंद थीं, लेकिन एक अहम कारण के चलते एक्ट्रेस को उस मूवी में रोल नहीं मिल पाया था।
