बेटी वंशिका की सफलता को देखना चाहते थे सतीश कौशिक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

बेटी वंशिका की सफलता को देखना चाहते थे सतीश कौशिक

Date : 11-Mar-2023

दिवंगत दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक को लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका कौशिक हैं। सतीश कौशिक के दोस्त और प्रोड्यूसर रूमी जाफरी ने कहा है- ''जैसे ही मैंने सतीश की मौत की खबर सुनी, मैं और मेरी पत्नी उनके घर पहुंचे। मेरी पत्नी और सतीश की बेटी का बहुत करीबी रिश्ता है। जब हम वहां पहुंचे तो वंशिका मेरी पत्नी की गोद में आ कर बैठ गई। हमें सतीश की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा था। सतीश ने हमें अपनी भविष्य की प्लानिंग के बारे में भी बताया था। उन्हें बहुत कुछ करना था। अनुपम खेर के बर्थडे के मौके पर हम दोनों ने साथ में डिनर किया था। सतीश और मैं 30 साल से भी ज्यादा समय से अच्छे दोस्त थे।''


जाफरी ने कहा कौशिक ने अपनी बेटी के लिए कई सपने देखे थे। सतीश अपनी बेटी को सैटल होते देखना चाहते थे। उनकी बेटी के लिए भविष्य की कई प्लानिंग थीं। लेकिन भगवान का कुछ और ही मंजूर था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement