फिल्म 'गवर्नर' का टीजर आया सामने | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

फिल्म 'गवर्नर' का टीजर आया सामने

Date : 07-May-2026

 मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी चिन्मय मंडलेकर ने संभाली है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा का विषय बन गया है।

टीजर में मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के गंभीर और प्रभावशाली किरदार में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका किरदार पूर्व आरबीआई गवर्नर एस. वेंकिटरमणन से प्रेरित है। फिल्म की कहानी 1991 के उस आर्थिक संकट पर आधारित है, जब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका था और देश आर्थिक दिवालियापन के कगार पर पहुंच गया था।

अदा शर्मा भी फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। मेकर्स के मुताबिक, 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' एक ऐसे गुमनाम नायक की कहानी है, जिसने अपने फैसलों और नेतृत्व से देश को बड़े आर्थिक संकट से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement