शहबाज शरीफ आज गिलगित-बाल्टिस्तान के दौरे पर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

शहबाज शरीफ आज गिलगित-बाल्टिस्तान के दौरे पर

Date : 07-May-2026

 इस्लामाबाद, 07 मई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आज गिलगित-बाल्टिस्तान की एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। शरीफ इस यात्रा के दौरान राजधानी गिलगित में राज्यपाल सैयद मेहदी शाह और मुख्यमंत्री यार मोहम्मद से मिलकर प्रमुख प्रशासनिक और विकास से जुड़े मामलों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, शरीफ आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान की एक दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री के साथ जाने वाले एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में संघीय मंत्री अहसान इकबाल, अवैस अहमद खान लेग़ारी, अताउल्लाह तारड़, आमिर मुक़ाम, अब्दुल अलीम खान, खालिद मकबूल सिद्दीक़ी और प्रधानमंत्री के सलाहकार राणा सनाउल्लाह शामिल होंगे।अधिकारियों ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल इस क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक मामलों की समीक्षा करेगा।

इस यात्रा को गिलगित-बाल्टिस्तान में शासन-प्रशासन को बेहतर बनाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए संघीय सरकार के निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक और कानूनी रूप से गिलगित-बाल्टिस्तान भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर का अभिन्न अंग है। वर्तमान में यह क्षेत्र पाकिस्तान के अवैध और गैरकानूनी कब्जे में है। भारत के अनुसार, यह क्षेत्र 1947 में हुए जम्मू-कश्मीर के विलय के बाद से ही कानूनी रूप से देश का हिस्सा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement