चीन के हुनान प्रांत में पटाखा कारखाने में विस्फोट, 21 की मौत और 61 घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

चीन के हुनान प्रांत में पटाखा कारखाने में विस्फोट, 21 की मौत और 61 घायल

Date : 05-May-2026

 मध्य चीन के हुनान प्रांत में आतिशबाजी के कारखाने में हुए विस्फोट में 21 लोग मारे गए और 61 अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट कल शाम लियुयांग स्थित हुआशेंग आतिशबाजी उत्‍पादन और प्रदर्शन कंपनी के कारखाने में हुआ। बचाव कार्य के लिए 5 टीमों में 480 से अधिक बचावकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें तीन बचाव रोबोट भी शामिल हैं। विस्फोट स्थल बारूद के दो गोदामों के पास स्थित होने के कारण, बचाव दल ने आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव प्रयासों के लिए विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा है। कंपनी के प्रभारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। लियांग शहर आतिशबाजी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर दुनिया में आतिशबाजी का सबसे बड़ा उत्पादक है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement