माली के सैन्य प्रमुख अस्सीमी गोइता ने पूर्व जनरल की हत्या के बाद रक्षा मंत्री का पदभार संभाला | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

माली के सैन्य प्रमुख अस्सीमी गोइता ने पूर्व जनरल की हत्या के बाद रक्षा मंत्री का पदभार संभाला

Date : 05-May-2026

 माली के सैन्य प्रमुख जनरल अस्सीमी गोइता ने रक्षा मंत्री का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले इस पद पर रहे जनरल की हत्या कर दी गई थी। देश में जिहादियों और अलगाववादी विद्रोहियों के हमलों के कारण सुरक्षा संकट बना हुआ है।

 
अलगाववादी अज़वाद लिबरेशन फ्रंट (एफएलए) और अल-कायदा से जुड़े जेएनआईएम ने पिछले महीने की 25 तारीख को माली के शहरों और कस्बों में हमले किए। अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने नाइजर और बुर्किना फासो की सशस्त्र सेनाओं के साथ संयुक्‍त कार्रवाई कर जिहादियों और अलगाववादियों पर हवाई हमले किए हैं। 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement