अमरीका में भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का स्वागत किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अमरीका में भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का स्वागत किया

Date : 05-May-2026

 अमरीका में भारतीय अमेरिकी नेताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का स्वागत किया है और इसे ऐतिहासिक जनादेश तथा राज्य में सुशासन, सुरक्षा और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया है। प्रख्यात भारतीय अमेरिकी नेता डॉ. भरत बराई ने इस परिणाम को राज्य की जनता की विजय बताया और पिछली सरकार पर राज्य के सभी संसाधनों का दुरुपयोग करके माफिया साम्राज्य को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

 
ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ भाजपा के अध्यक्ष डॉ. अदापा प्रसाद ने भाजपा की इस अभूतपूर्व ऐतिहासिक जीत पर बंगाल और असम की जनता को बधाई दी। श्री प्रसाद ने कहा कि भाजपा की बंगाल में जीत भारत की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
 
ओएफबीकेई-यूएसए के महासचिव डॉ. वासुदेव पटेल ने राज्य के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन पूरे अमरीका में विजय समारोह आयोजित करने की योजना बना रहा है।
 
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रनील बसु-रे ने कहा कि दशकों के शासन के कारण पूर्ण औद्योगीकरण का पतन, व्यापक बेरोजगारी, बढ़ती गरीबी और बुनियादी संसाधनों की कमी के साथ-साथ अपराध में अत्यधिक वृद्धि हुई है, जिसमें एक आपराधिक गिरोह सड़कों पर राज कर रहा है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement