“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड
Breaking News
मुख्य समाचार:: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से बातचीत करेंगे। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, डीजीपी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को चुनाव के बाद होने वाली हिंसा के प्रति शून्य सहिष्णुता बरतने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई विधानसभाओं के गठन के लिए अधिसूचना जारी की है। एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े एक जैविक आतंकी साजिश में सामूहिक जहर देने के आरोप में एक डॉक्टर और दो अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू की गई 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा। आईपीएल क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया।