भवानीपुर जाएंगे शिशिर अधिकारी, करेंगे जनता की सेवा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भवानीपुर जाएंगे शिशिर अधिकारी, करेंगे जनता की सेवा

Date : 06-May-2026

 पूर्व मेदिनीपुर, 06 मई। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद वरिष्ठ नेता शिशिर अधिकारी ने कहा है कि उनके बेटे शुभेंदु अधिकारी की भवानीपुर में जीत के बाद वह स्वयं वहां जाकर पार्टी कार्यालय के उद्घाटन में शामिल होंगे और क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए काम करेंगे।

88 वर्षीय शिशिर अधिकारी ने कहा कि जिस क्षेत्र से कोई जनप्रतिनिधि जीतकर आता है, वहां के लोगों की सेवा करना उसका कर्तव्य होता है। उन्होंने बताया कि भवानीपुर में लोगों की समस्याएं सुनने और उनकी मदद के लिए जल्द ही पार्टी कार्यालय खोला जाएगा।

पूर्व सांसद शिशिर अधिकारी ने कहा कि वह जल्द ही भवानीपुर जाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र अब 88 वर्ष हो चुकी है, इसलिए वह चुनाव लड़कर जनप्रतिनिधि नहीं बन सकते, लेकिन जनता की सेवा के लिए सक्रिय रहेंगे।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कद्दावर नेता शिशिर अधिकारी लंबे समय तक कांथी नगरपालिका के चेयरमैन रहे हैं। वह 2009 से 2024 तक कांथि लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे और केंद्र में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। उनके अनुसार लोगों से दूरी और प्रशासन के सहारे राजनीति करने की कोशिश का परिणाम चुनाव में दिखाई दिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement