"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।" — विंस्टन चर्चिल
Breaking News
मुख्य समाचार :: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नौसेना को अपने बंदरगाहों तक ही सीमित रहने के लिए मजबूर कर दिया। म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग पांच दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे; उन्होंने गया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। केंद्र ने कल से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन के निर्यात पर शुल्क अधिसूचित किया है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार तक केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। क्रिकेट की बात करें तो, आज शाम अहमदाबाद में आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।