इतिहास के पन्नों में 01 जून का दिन नेपाल के लिए एक निर्णायक और दर्दनाक घटना के रूप में दर्ज है। वर्ष 2001 में इसी दिन नेपाल के शाही महल में हुई सामूहिक गोलीबारी ने देश की राजनीति और राजशाही की दिशा पूरी तरह बदल दी थी।
इस घटना में तत्कालीन राजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव, रानी और कई अन्य राजपरिवार के सदस्य मारे गए थे। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था और नेपाल के इतिहास में यह सबसे बड़ी त्रासदियों में गिनी जाती है।
रिपोर्टों के अनुसार, इस गोलीबारी के बाद युवराज दीपेन्द्र ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था और बाद में उन्हें अस्थायी रूप से राजा घोषित किया गया। हालांकि कुछ ही दिनों बाद राजसिंहासन पर उनके चाचा राजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव को कार्यवाहक शासक के रूप में जिम्मेदारी दी गई।
इस घटना ने नेपाल की राजनीतिक व्यवस्था पर गहरा प्रभाव डाला और आगे चलकर देश में राजशाही के कमजोर होने और लोकतांत्रिक बदलाव की प्रक्रिया को तेज कर दिया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1819 - बंगाल में सेरमपुर कॉलेज की स्थापना।
1835 - कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया।
1874 - ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया।
1929 - फिल्म 'मदर इंडिया' में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म।
1930 - भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया।
1955 - अस्पृश्यता (निरोधक) कानून अस्तित्व में आया।
1964 - नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।
1970 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।
1979 - इसी दिन रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा।
1980 - टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया।
1992 - भारत एवं इजराइल के बीच हवाई समझौता।
1996 - एचडी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।
1999 - मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन कब्रों की खोज।
1999 - हवाई विश्वविद्यालय (सं.रा. अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
2001 - नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।
2001 - दक्षिण अफ़्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त।
2004 - इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने।
2005 - अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
2006 - चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला।
2006 - ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार करते हुए कहा कि वह वार्ता को तैयार है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना उसे मंजूर नहीं।
2006 - ब्रिटेन के शिक्षाविदों ने इजराइली विश्वविद्यालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया।
2008 - अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
2008 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफा दिया।
2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे मानवाधिकार आयोग के पहले दलित अध्यक्ष हैं। आयोग के अध्यक्ष का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त था।
2010 - अक्षरधाम आतंकी हमले के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। विशेष पोटा जज सोनिया गोकाणी की अदालत ने 2006 में इस मामले में तीन आरोपियों को फाँसी, एक को उम्रकैद, एक को 10 वर्षों की सज़ा और एक को पाँच वर्षों की सजा सुनाई थी। स्वामीनारायण संप्रदाय के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में सितंबर 2002 में दो आतंकियों के हमले में 33 लोग मारे गए थे।
2014 - नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।
जन्म
1927 - एस. मुखर्जी - भारत के भूतपूर्व 20वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
1929 - नर्गिस - भारतीय फिल्म अभिनेत्री।
1938 - बलदेव वंशी - समकालीन कवि एवं लेखक थे।
1939 - एस. राजेन्द्र बाबू - भारत के 34वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
1945 - चिमन सिंह यादव - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय नौसेना के नाविक थे।
1955 - सुरेश अंगदी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
1958 - अशोक कुमार - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं।
1967 - भगवंत खुबा - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1969 - कुरुवा गोरान्तला माधव - आंध्र प्रदेश के एक राजनेता हैं।
1972 - मनसुख मंडाविया - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1975 - कर्णम मल्लेश्वरी - भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक।
1991 - राजेश्वरी गायकवाड़ - भारतीय महिला क्रिकेटर।
निधन
1969 - विलियम मैल्कम हेली - पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल
1987 - ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक
1996 - नीलम संजीव रेड्डी, भारत के छठे राष्ट्रपति
2001 - वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।
2010 - बाल राम नंदा, नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गाँधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार।
2020 - वाजिद खान - प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' में से एक थे।
महत्वपूर्ण अवसर
-अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस।
-विश्व दुग्ध दिवस।
