सीयूईटी परीक्षा में अव्यवस्था पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

सीयूईटी परीक्षा में अव्यवस्था पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Date : 30-May-2026

 नई दिल्ली, 30 मई। सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी- 2026) में शनिवार को परीक्षा को लेकर अव्यवस्था पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि नीट, सीबीएसई, एसएससी और अब सीयूईटी, चार परीक्षाएं, एक करोड़ बच्चे, लेकिन एक भी परीक्षा सुचारू रूप से नहीं हो पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सर्वश्रेष्ठ होने का दावा करती है, जबकि देश में एक परीक्षा भी ठीक से आयोजित नहीं कर पा रही है और पूरी शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। राहुल ने यह भी कहा कि जिस पीढ़ी का भविष्य नष्ट किया जा रहा है, वही पीढ़ी आगे चलकर सरकार से जवाब मांगेगी।

उल्लेखनीय है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सीयूईटी के पहले दिन भारी अव्यवस्था देखने को मिली। शनिवार सुबह की पाली की परीक्षा करीब सवा दो घंटे की देरी से शुरू हो सकी क्योंकि ऑनलाइन प्रश्नपत्र अपलोड नहीं हो पाए। जयपुर सहित देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर यह समस्या रही। केंद्रों पर स्पष्ट जानकारी न मिलने से अभ्यर्थी और अभिभावक असमंजस में रहे। कई स्थानों पर अभिभावकों ने नाराजगी भी जताई।

एनटीए ने सफाई देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी टीसीएस की तकनीकी खराबी के कारण यह परेशानी हुई। सर्वर में दिक्कत आने से समय पर प्रश्नपत्र अपलोड नहीं हो सका। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा 11 बजकर 23 मिनट तक शुरू नहीं हो पाई। इसके अलावा एनटीए ने दिन की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के समय में भी बदलाव किया, जो पहले दोपहर 3 बजे शुरू होनी थी, लेकिन अब ये परीक्षा शाम 4 बजे से शुरू होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement