दिल्ली में बड़े आतंकी साजिश का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।" — विंस्टन चर्चिल

National

दिल्ली में बड़े आतंकी साजिश का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार

Date : 30-May-2026

 नई दिल्ली, 30 मई । दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपितों को दिल्ली में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिलने के बाद स्पेशल सेल ने गुप्त अभियान चलाकर पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित पाकिस्तान स्थित हैंडलरों और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के संपर्क में थे। इनकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपितों ने अब तक किस स्तर तक साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर ली थी और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस संबंध में स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त आज शाम 4 बजे इस मामले की विस्तृत जानकारी देंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement