नेपाल के मलंगवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद बेमियादी कर्फ्यू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल के मलंगवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद बेमियादी कर्फ्यू

Date : 22-Sep-2023

 काठमाडू, 22 सितंबर। नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा में गुरुवार शाम को गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर मुस्लिम समाज के कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। इसके बाद दोनों पक्षों में हुई झड़प में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए शहर में बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया गया है।

बिहार के सीतामढ़ी से सटे नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा में पिछले 15 दिनों में दोनों वर्गों के बीच झड़प की यह दूसरी बड़ी घटना है। गुरुवार देर शाम को प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे हिंदू युवाओं के समूह पर मुस्लिम मुहल्ले स्थित घरों की छतों से पथराव किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गयी। सर्लाही जिले के डीएसपी दीपेन्द्र पंजियार ने शुक्रवार को बताया कि मुस्लिम मुहल्ले से गुरते समय हिंदुओं के समूह पर पथराव किया गया। आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बावजूद अचानक बिजली जाने के कारण अंधेरे का फायदा उठाते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया।

डीएसपी पंजियार ने बताया कि विसर्जन जुलूस के आगे और पीछे साथ-साथ पुलिस टीम चल रही थी, लेकिन मुस्लिमों की तरफ से घर की छतों से पथराव किए जाने के बाद गुस्साई भीड ने कुछ दुकानों एवं घरों में तोड़फोड भी की। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान झड़प में 08 लोगों घायल हो गए। मौजूदा हालात के मद्देनजर गुरुवार मध्यरात्रि से पूरे मलंगवा शहर में बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया गया है। सर्लाही के प्रमुख जिला अधिकारी इन्द्रदेव यादव ने कहा कि एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement