साउथ सूडान ने कांगो से सेना वापस बुलाई | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

साउथ सूडान ने कांगो से सेना वापस बुलाई

Date : 11-Dec-2023

 जुबा । साउथ सूडान ने पूर्वी कांगो से अपनी शांति सेना वापस बुला ली है। साउथ सूडान पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता लुल रुई कोआंग ने बताया कि सभी बलों को कांगो के उत्तरी किवु क्षेत्र से वापस बुला लिया गया है। इन बलों को नवंबर 2022 में तैनात किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, साउथ सूडानी सैनिकों की वापसी 25 नवंबर को पूर्वी अफ्रीकी समुदाय की इस घोषणा के बाद हुई कि कांगो 8 दिसंबर के बाद क्षेत्रीय बल को रखने का फैसला वापस ले रहा है। केन्याई, युगांडा, बुरुंडियन और साउथ सूडान के बलों की टुकड़ी नवंबर 2022 में तैनात की गई थी। कांगो सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष को जवाब देने के लिए इस बल को कांगो के पूर्वी हिस्से में तैनात किया गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement