अजीत डोभाल ने इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू से की मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अजीत डोभाल ने इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू से की मुलाकात

Date : 12-Mar-2024

 तेल अवीव, 12 मार्च । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इजराइल में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से सोमवार को मुलाकात कर गाजा समेत कई मुद्दों पर वार्ता की। नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में जारी युद्ध की जानकारी अजीत डोभाल के साथ साझा की। इसके अलावा दोनों देशों की ओर से बंधकों को रिहाई और मानवीय सहायता के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।



इस मुलाकात की जानकारी इजराइल के प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए दी गई। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के निदेशक, प्रधानमंत्री के विदेश नीति सलाहकार और इजराइल में भारतीय राजदूत ने भी हिस्सा लिया।



रमजान के महीने में हमास प्रमुख ने एक बार फिर गाजा में युद्धविराम की मांग पर जोर दिया है। हमास प्रमुख इस्माइल हानियेह ने रविवार को कहा कि हम गाजा में युद्धविराम के समझौते को पूरा करने के लिए इजरायल के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गाजा में युद्धविमार को लेकर कई बार मध्यस्थता विफल रही है। मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि गाजा में युद्धविराम के लिए किसी भी समझौते पर बात नहीं बनने के लिए इजरायल की जिम्मेदारी है, लेकिन इसके बावजूद हम युद्धविराम पर बातचीत जारी रखने के लिए तैयार हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement