इजराइल सैन्य खुफिया प्रमुख अहरोन हलीवा का इस्तीफा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

इजराइल सैन्य खुफिया प्रमुख अहरोन हलीवा का इस्तीफा

Date : 22-Apr-2024

 तेल अवीव, 22 अप्रैल । इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा कि उसके खुफिया कोर के प्रमुख ने हमास के सात अक्टूबर के हमले के सिलसिले में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इजराइल के सैन्य खुफिया प्रमुख अहरोन हलीवा हमले की विफलता को लेकर पद छोड़ने वाले पहले वरिष्ठ इजराइली अधिकारी हैं।



इजराइल के सैन्य खुफिया प्रमुख अहरोन हलीवा के पद से इस्तीफा देने की सूचना आईडीएफ ने एक्स हैंडल पर साझा की है। हलीवा ने अक्टूबर में कहा था कि उस हमले को नहीं रोक पाने की वह जिम्मेदारी लेते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement