श्रीलंका में हिरासत में लिए गए 24 भारतीय मछुआरे रिहा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

श्रीलंका में हिरासत में लिए गए 24 भारतीय मछुआरे रिहा

Date : 27-Apr-2024

 कोलंबो, 27 अप्रैल (हि.स.)। श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के दौरान नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 24 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले श्रीलंका ने दो दिन पहले ही पांच और भारतीय मछुआरों को वापस भेजा था।



कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”श्रीलंका से 24 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया गया है। वे कोलंबो से रवाना हो चुके हैं और फिलहाल अपने घर जा रहे हैं श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए पांच भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत वापस भेजा गया था। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका की नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को भी भारत वापस भेज दिया गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement