नेपाल में गहराता सियासी संकट, कोशी प्रदेश में दूसरे मुख्यमंत्री की नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल में गहराता सियासी संकट, कोशी प्रदेश में दूसरे मुख्यमंत्री की नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Date : 09-May-2024

 काठमांडू, 09 मई । नेपाल के कोशी प्रदेश में सियासी संकट गहराता जा रहा है। यहां एक मुख्यमंत्री के रहते राज्यपाल ने दूसरा मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। इससे मौजूदा मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई होने की संभावना है।



दरअसल, कोशी प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री केदार कार्की को बहुमत साबित करने को कहा गया था लेकिन उन्होंने संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए बहुमत सिद्ध करने और पद छोड़ने से इंकार कर दिया। इस बीच नेपाल में एक महीने पहले बदले राजनीतिक समीकरण के कारण राज्यपाल परशुराम खापुंग ने 52 विधायकों से समर्थन पत्र लेने के बाद एमाले के नेता हिक्मत कार्की को प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है।

राज्यपाल के इस कदम को असंवैधानिक बताते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री केदार कार्की ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की है। सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश के निधन के कारण गुरुवार को रिट पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई। कार्की ने बताया है कि शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई की जा सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement