चेक गणराज्य में गोला-बारूद विस्फोट में एक सैनिक की मौत, आठ घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

चेक गणराज्य में गोला-बारूद विस्फोट में एक सैनिक की मौत, आठ घायल

Date : 18-Jun-2024

 प्राग, 18 जून । चेक गणराज्य के एक सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र में गोला-बारूद विस्फोट में एक सैनिक की मौत हो गई और एक नागरिक सहित आठ अन्य व्यक्ति घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।



चेक गणराज्य मंत्रालय ने बताया कि यह दुर्घटना प्राग से लगभग 250 किलोमीटर पूर्व में लिबावा में हुई, जब गोला-बारूद तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। मंत्रालय ने बताया कि घायलों को ओलोमौक शहर के अस्पतालों में ले जाया गया। सैन्य पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement