अमेरिका में भारतीय अमेरिकी डॉक्टर पर स्वास्थ्य सेवा में धोखाधड़ी का आरोप | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अमेरिका में भारतीय अमेरिकी डॉक्टर पर स्वास्थ्य सेवा में धोखाधड़ी का आरोप

Date : 03-Jul-2024

 वाशिंगटन, 03 जुलाई । अमेरिका के शिकागो में 51 वर्षीय एक भारतीय मूल की अमेरिकी चिकित्सक पर स्वास्थ्य सेवा में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। महिला चिकित्सक पर गैर-मौजूद सेवाओं के इलाज करने और और निजी बीमा कंपनियों को बिल भेजकर संघीय स्वास्थ्य सेवा धोखाधड़ी का अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।



मोना घोष प्रसूति एवं स्त्री रोग सेवाओं में विशेषज्ञता रखने वाले ‘प्रोग्रेसिव वूमेन हेल्थकेयर’ की मालिक और संचालक हैं। उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी के दो मामलों में अपना दोष स्वीकार किया है। प्रत्येक मामले में संघीय जेल में दस साल तक की सजा हो सकती है। अमेरिकी जिला न्यायाधीश फ्रैंकलिन यू वाल्डेरामा ने सजा सुनाने के लिए 22 अक्टूबर की तारीख तय की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement