अमेरिका के फिलाडेल्फिया की सभा में फायरिंग से तीन की मौत, छह घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अमेरिका के फिलाडेल्फिया की सभा में फायरिंग से तीन की मौत, छह घायल

Date : 22-Jul-2024

 फिलाडेल्फिया, 22 जुलाई। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में रविवार रात करीब दो बजे एक सभा में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक फिलाडेल्फिया के कैरोल पार्क इलाके में 100 से अधिक लोग सभा में मौजूद थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कई पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। घटनास्थल पर एक से अधिक कैलिबर के कारतूस के खोल मिले हैं। पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी लोगों की मौत पेन प्रेस्बिटेरियन मेडिकल सेंटर में हुई। सभी घायलों की हालत स्थिर है। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

इंस्पेक्टर डीएफ पेस ने कहा कि घटनास्थल पर 25 से 30 कारतूस के खोल मिले हैं। एक व्यक्ति को बेहद करीब से गोली मारी गई थी। ऐसा लगता है कि उसे निशाना बनाकर गोली चलाई गई थी। हालांकि सभा क्यों बुलाई गई थी... इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने एक हथियार बरामद किया है। अभी किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement