भारत ने नेपाल के आग्रह पर पुल निर्माण सामग्री भेजी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

भारत ने नेपाल के आग्रह पर पुल निर्माण सामग्री भेजी

Date : 10-Oct-2024

 काठमांडू, 10 अक्टूबर । भारत ने नेपाल सरकार के आग्रह पर पुल निर्माण सामग्री भेजी है। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 40 से अधिक पुल पूरी तरह से टूट गए हैं। इस कारण अभी भी कई राजमार्गों पर यातायात शुरू नहीं हो पाया है। टूटे हुए पुलों के स्थान पर फौरी तौर पर अस्थाई पुल बनाए जा रहे हैं। नेपाल सरकार ने भारत सरकार से इसके लिए मदद मांगी थी।

भारत सरकार ने पहली खेप के रूप में 10 प्री फैब्रिक्रेटेड पुल निर्माण सामग्री नेपाल सरकार को हस्तांतरण की है। बुधवार देर रात बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के तरफ से नेपाल सरकार को यह सामग्री दी गई। इस सामग्री का मूल्य 38 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।

महावाणिज्य दूतावास के मुताबिक भारत के महावाणिज्य दूत देवी सहाय शरण ने बीरगंज के प्रमुख जिलाधिकारी दिनेश सागर भूषाल को यह सामग्री हस्तांतरित की । नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भारत से अब तक 25 टन राहत सामग्री भेजी जा चुकी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement