रूस की सेना में शामिल श्रीलंका के 59 नागरिकों की युद्ध में मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

रूस की सेना में शामिल श्रीलंका के 59 नागरिकों की युद्ध में मौत

Date : 07-Feb-2025

कोलंबो, 07 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में श्रीलंका के 59 नागरिकों की मौत हो चुकी है। यह सभी रूस की तरफ से लड़ाई लड़ते हुए मारे गए।

श्रीलंका के विदेशमंत्री विजेता हेराथ ने आज संसद को यह जानकारी दी। डेली मिरर समाचार पत्र की खबर के अनुसार विपक्षी सदस्य एस श्रीधरन के एक प्रश्न के उत्तर में हेराथ ने कहा कि रूस की सेना में भर्ती श्रीलंका के 554 नागरिकों में से 59 की मौत 20 जनवरी तक हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि इस युद्ध में रूस और यूक्रेन के हजारों सैनिक मारे गए हैं। मॉस्को अपनी सेना में श्रीलंका ही नहीं, भारत और नेपाल के लोगों को भर्ती कर चुका है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement