काठमांडू में माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड बाथरूम में बेहोश मिले, सिर पर आई चोट | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

काठमांडू में माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड बाथरूम में बेहोश मिले, सिर पर आई चोट

Date : 07-May-2025

 काठमांडू, 07 मई। माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड बीती देर रात अपने बाथरूम में बेहोश पाए गए । उनके सिर पर चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है। उनकी बेटी गंगा दहाल ने बताया कि बाथरूम में गिरने से उनके सिर पर चोट आई है। तत्काल ही उन्हें काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनके सिर पर तीन टांके लगाए गए।

गंगा दहाल ने बताया कि बाथरूम में जाते समय संभवतः उनका पांव फिसल गया और वहां रखे बाथ टब से टकराकर गिर गए। इस दौरान चोट लगने से वह बेहोश हो गए । इस समय उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल वो आराम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री केपी ओली सहित सभी प्रमुख नेताओं ने उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement