दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में दो नावें अमेजन नदी में डूबी, 12 की मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में दो नावें अमेजन नदी में डूबी, 12 की मौत

Date : 02-Dec-2025

 
लीमा, 02 दिसंबर । दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में अमेजन नदी के पास सोमवार को अचानक भूस्खलन होने दो नावें आपस में टकराने के बाद डूब गईं। इस हादसे में कम से कम तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा नदी के तटीय उकायाली क्षेत्र में हुआ।

ग्राउंड न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका से संचालित एक समाचार एजेंसी ने कहा कि पेरू के पुलिस विभाग ने इसकी पुष्टि की है। इन दो यात्री नावों में चिकित्सक और कई आदिवासी परिवार सवार थे। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग लापता हैं। पेरू के राष्ट्रीय आपात केंद्र ने कहा कि राहत और बचाव अभियान में हेलिकॉप्टर को शामिल किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement