नेपाल प्रतिनिधि सभा के समानुपातिक सूची में महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुष से अधिक | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

नेपाल प्रतिनिधि सभा के समानुपातिक सूची में महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुष से अधिक

Date : 04-Feb-2026

 काठमांडू, 04 फ़रवरी । नेपाली संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के आगामी चुनाव के लिए समानुपातिक प्रतिनिधित्व (पीआर) प्रणाली के तहत देश के राजनीतिक दलों ने अपनी बंद सूची निर्वाचन आयोग को दे दी है, जिसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुषों से अधिक है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, अंतिम पीआर बंद सूची में कुल 3,135 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। इनमें 1,772 महिलाएं और 1,363 पुरुष हैं। ये सूचियां 63 राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

आयोग ने प्रतिनिधि सभा निर्वाचन ऐन, 2016 की धारा 29 तथा संबंधित निर्वाचन नियमावली के नियम 16(2) के अनुरूप मंगलवार को अंतिम सूची प्रकाशित की।

इस बीच, निर्वाचन आयोग ने विभिन्न कारणों से अयोग्य पाए जाने पर मूल बंद सूची से 76 उम्मीदवारों के नाम हटा दिए हैं। इनमें क्रेडिट सूचना केंद्र द्वारा ब्लैकलिस्ट में डाले गए 21 उम्मीदवार, प्रांतीय सभा के समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली की सूची में भी शामिल 25 व्यक्ति, तथा निर्धारित जमानत राशि नहीं भरने वाले 10 उम्मीदवार शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, पिछड़े क्षेत्र की श्रेणी में सूचीबद्ध होने के बावजूद मतदाता के रूप में पंजीकृत न होने के कारण एक उम्मीदवार का नाम हटाया गया, जबकि संबंधित राजनीतिक दलों के अनुरोध पर 10 अन्य उम्मीदवारों के नाम भी वापस ले लिए गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement