राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक

Date : 22-Apr-2026

 नई दिल्ली, 22 अप्रैल । राष्ट्रपति भवन के चेंज ऑफ गार्ड समारोह के समय पर परिवर्तन किया गया है। यह समारोह हर शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होता है। इस सप्ताह से इसका समय सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक कर दिया गया है।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, यह बदलाव 25 अप्रैल से लागू होगा। समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षकों (प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड अर्थात पीबीजी) का नया दस्ता पुराने दस्ते से कार्यभार संभालता है। अपनी विशिष्ट वर्दी, ऊंचे कद के घोड़ों और बैंड की धुन पर किए जाने वाले सटीक सैन्य तालमेल के कारण यह कार्यक्रम पर्यटकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है। उल्लेखनीय है कि यह समारोह भव्य सैन्य परंपरा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement