मुनीर ने जर्मनी में मार्को रुबियो से सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

मुनीर ने जर्मनी में मार्को रुबियो से सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की

Date : 15-Feb-2026

 इस्लामाबाद, 15 फरवरी । पाकिस्तान के फील्ड मार्शल, चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (सीडीएफ) और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) सैयद आसिम मुनीर ने शनिवार को 62वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के मौके पर जर्मनी में अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा और आतंकवादी विरोधी रणनीति पर चर्चा की।

जियो न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से दी गई। इस बातचीत में दोनों पक्षों ने आपसी हितों पर भी चर्चा की। मुनीर ने इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 12 से 14 फरवरी तक जर्मनी का दौरा किया। उन्होंने जर्मन, ब्राजील और लेबनान के भी सैन्य अधिकारियों से वैश्विक शांति पर बात की।

पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अफसर ने जर्मनी के आंतरिक सुरक्षा मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंड्ट, जर्मनी के चांसलर के सुरक्षा सलाहकार गुंटर साउटर और चीफ ऑफ डिफेंस जनरल कार्स्टन ब्रेउर से मुलाकात की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement