अमेरिका ने ईरान से अपने लापता पायलट को सुरक्षित निकाला, ट्रंप ने कहा-हमने ढूंढ़ निकाला | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

अमेरिका ने ईरान से अपने लापता पायलट को सुरक्षित निकाला, ट्रंप ने कहा-हमने ढूंढ़ निकाला

Date : 05-Apr-2026

 वॉशिंगटन, 05 अप्रैल। पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिकी एफ-१५ई जेट के लापता पायलट को अमेरिका ने जटिल बचाव अभियान को अंजाम देते हुए ईरान की जमीन से सुरक्षित निकाल लिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी पुष्टि करते हुए इसे अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी बचाव अभियान बताया।

अमेरिकी एफ-१५ ईगल जेट के लापता पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा 'हमने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया! पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी बचाव अभियानों में से एक को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। हमारे अद्भुत क्रू मेम्बर अधिकारी, जो एक सम्मानित कर्नल हैं, अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।'

ट्रंप ने लिखा कि अमेरिकी सेना ने उन्हें बचाने के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली हथियारों से लैस दर्जनों विमान भेजे। अधिकारी घायल हैं लेकिन पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। यह साबित करता है कि हमने ईरानी आसमान पर पूर्ण वायु श्रेष्ठता और प्रभुत्व हासिल कर लिया है।

गौरतलब है कि अमेरिकी एयरफोर्स के एफ-१५ ईगल जेट शुक्रवार को ईरान के दक्षिणी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें दो क्रू मेंबर थे- एक पायलट और दूसरा वेपन सिस्टम्स ऑफिसर। दोनों ने समय रहते इजेक्ट कर एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखा। पायलट को कुछ घंटों में बचा लिया गया लेकिन दूसरे क्रू मेंबर को ढूंढ़ना चुनौतीपूूर ्ण था। लेकिन अमेरिका ने इस जटिल अभियान को अंजाम दिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement