इतिहास के पन्नों में 07 अप्रैल : विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना का ऐतिहासिक दिन | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

इतिहास के पन्नों में 07 अप्रैल : विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना का ऐतिहासिक दिन

Date : 06-Apr-2026

 इतिहास में 07 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है, लेकिन वर्ष 1948 में इस दिन हुई एक पहल ने पूरी दुनिया की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा दी। इसी दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना की गई थी।

संयुक्त राष्ट्र की इस प्रमुख संस्था का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करना, देशों के बीच सहयोग बढ़ाना और स्वास्थ्य मानकों को विकसित करना है। डब्ल्यूएचओ आज दुनिया के अधिकांश देशों को एक साझा मंच पर लाकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वर्तमान में इस संगठन के 194 सदस्य देश और दो संबद्ध सदस्य हैं। इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है, जहां से वैश्विक स्वास्थ्य नीतियों और कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है।

डब्ल्यूएचओ की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल 07 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, बीमारियों की रोकथाम और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

डब्ल्यूएचओ ने बीते दशकों में कई वैश्विक स्वास्थ्य संकटों से निपटने में अहम भूमिका निभाई है और आज भी यह संस्था दुनिया को एक स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1818 - ब्रिटिश सरकार ने बिना मुकदमे के लोगों को निर्वासित करने और हिरासत में रखने वाला कानून बंगाल स्टेट प्रिजनर्स रेगुलेशन एक्ट पेश किया। यह कानून देश की आजादी तक प्रभावी रहा।

1827 - एक समय था जब माचिस हर घर की जरूरत थी। माचिस की बिक्री 7 अप्रैल को ही शुरू हुई थी। ब्रिटेन के रसायनशास्त्र जॉन वॉकर ने इसकी शुरुआत की थी।

1919 - बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना।

1929 - पहली वाणिज्यिक उड़ान भारत पहुंची, जब ब्रिटेन के इंपीरियल एयरवेज की लंदन-काहिरा सेवा को कराची तक बढ़ाया गया।

1939 - दूसरे विश्वयुद्ध में अल्बानिया पर इटली का कब्जा।

1940 - अमेरिका में डाक टिकट पर पहली बार अश्वेत अमेरिकी बुकर टी. वॉशिंगटन की तस्वीर छापी गई।

1946 - फ्रांस से सीरिया की आजादी का अनुमोदन।

1948 - संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन।

1955 - विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1969 - दुनिया में सूचना तकनीक के मैदान में बड़ी क्रांति। इसी दिन इंटरनेट का जन्म हुआ था।

1978 - अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रान बम के विकास पर रोक लगाई।

1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।

1998 - विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।

2000 - ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अखबार 'योर आनर' का प्रकाशन प्रारम्भ।

2000 - भारत में करोड़ों रुपये की मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के रैकिट का पर्दाफाश।

2001 - चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता, प्रोटोकोल के विपरीत राष्ट्रपति बुश की भारतीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह से भेंट, मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।

2004 - एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सज़ा देने में चीन, ईरान व अमेरिका को सबसे आगे बताया गया है। क्वालालंमपुर में म्यांमार दूतावास के शरणार्थियों को आग के हवाले किया।

2006 - बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।

2008 - असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन 'उल्फा' ने अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्ररम्भ।

2008 - पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे व विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।

2010 - पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले 1 दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के किये गये नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फांसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। आजीवन कारावास की सजा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।

2020 - कोरोना संक्रमण के संकट के बीच गलत खबरें और भ्रामक जानकारी के प्रसार को रोकने के लिए व्हाट्सएप पर ज्यादा शेयर होने वाले संदेश को एक बार में एक ही नंबर पर फॉरवर्ड कर पाने का नया नियम लागू।

जन्म

1836 - थॉमस हिल ग्रीन - अंग्रेज विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थे।

1919 - कश्मीरी लाल जाकिर- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि।

1920 - पंडित रवि शंकर - प्रसिद्ध सितार वादक।

1932 - जयंती पटनायक - भारतीय सांसद तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष थीं।

1942 - जितेंद्र - भारतीय फिल्म अभिनेता।

1962 - राम गोपाल वर्मा - हिंदी फिल्म के निदेशक और निर्माता।

1980 - संजोय दत्त - भारतीय अमरीकी कुश्ती खिलाड़ी।

निधन

1935 - शंकर अबाजी भिसे - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक।

2002 - भावानम वेंकटरामी रेड्डी - आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।

2004 - केलुचरण महापात्र - ओडिसी नर्तक व एक सच्चे कला प्रेमी थे।

2011 - जानकी वल्लभ शास्त्री - प्रसिद्ध कवि।

2014 - वी. के. मूर्ति - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर।

महत्वपूर्ण अवसर

-विश्व स्वास्थ्य दिवस।

-महिला चिकित्सा दिवस।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement