राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र पहुंची | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र पहुंची

Date : 23-Nov-2022

 भोपाल, 23 नवंबर (हि.स.)। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार सुबह बुरहानपुर के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। सभी यात्री महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से सुबह 6 बजे रवाना होकर 7 बजे बोदरली पहुंचे। यहां राहुल का जोरदार स्वागत किया गया। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। 

बोदरली में मंच से राहुल गांधी ने करीब 11 मिनट भाषण दिया। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आशा जताई है कि यात्रा को सबसे ज्यादा समर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा हमने कन्याकुमारी से शुरू की थी। उस समय विपक्ष ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किलोमीटर लंबा है। यह पैदल नहीं नापा जा सकता। हम मध्य प्रदेश में आए हैं। यहां 370 किलोमीटर चलेंगे। यह तिरंगा हम श्रीनगर लहराएंगे। राहुल के साथ इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेंद्र सिंह शेरा, जीतू पटवारी सहित कई नेता हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकुंद

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement