Quote :

किसी भी व्यक्ति की वास्तविक स्थिति का ज्ञान उसके आचरण से होता हैं।

National

आम चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना जारी

Date : 18-Apr-2024

 नई दिल्ली, 18 अप्रैल (हि.स.)। देश में आम चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी गई। चौथे चरण में 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चौथे चरण का मतदान 13 मई को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कराया जाएगा।



इनमें आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की चार, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की आठ और जन्मू-कश्मीर की एक सीट शामिल है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement