Quote :

जो व्यक्ति दूसरों के काम न आए वास्तव में वह मनुष्य नहीं है - ईश्वर चंद्र विद्यासागर

National

भर्तृहरि महताब बने 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर

Date : 24-Jun-2024

 नई दिल्ली, 24 जून । 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की सोमवार से शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई।

3 जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिन सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement