Quote :

जो व्यक्ति दूसरों के काम न आए वास्तव में वह मनुष्य नहीं है - ईश्वर चंद्र विद्यासागर

Editor's Choice

29 सितंबर विशेष:- विश्व हृदय दिवस

Date : 29-Sep-2024

विश्व हृदय दिवस एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन है, जो हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है। दुनिया भर में हृदय रोग से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है| 

इस दिन हृदय संबंधी बीमारियों के प्रबंधन के लिए निवारक उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में अनेक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के लक्षणों के बारे में शिक्षित करना है, ताकि आगे कोई कठिनाई हो तथा लोगों को हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने एवं नियंत्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

विश्व हृदय दिवस से जुड़ी कुछ खास बातेंः 

·        इसकी शुरुआत साल 1999 में विश्व हृदय महासंघ (WHF) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर की थी| 

·        साल 2000 में पहली बार आधिकारिक तौर पर विश्व हृदय दिवस मनाया गया था| 

·        शुरुआत में, यह दिन सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था, साल 2011 में, इसे हर साल 29 सितंबर को मनाने का फ़ैसला किया गया| 

·        साल 2023 में विश्व हृदय दिवस की थीम थी, 'Use heart, know heart is open-ended'.

·        हर साल, दुनिया भर के कई प्रतिष्ठित स्मारकों को लाल रोशनी से रोशन करके हृदय रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाती है|  

·        अगर आपको सीने में दर्द, सांस फूलने की दिक्कत, धड़कनों का बढ़ा रहना, या अत्यधिक थकान महसूस होती है, तो यह हृदय की गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है. 

विश्व हृदय दिवस का महत्व

हृदय मानव शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, इसके खराब होने से मृत्यु भी हो सकती है, इसलिए हर किसी के लिए हृदय स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। हृदय स्वास्थ्य और कुछ जीवनशैली की आदतों के बारे में जागरूकता की कमी के कारण, हृदय रोग दुनिया भर में मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक है। हर साल, लगभग 1.7 करोड़ लोग हृदय रोग के कारण मरते हैं, जो वैश्विक मृत्यु दर का लगभग 31% है।



हृदयाघात, स्ट्रोक और कोरोनरी हृदय रोग हृदय संबंधी विकारों के कारण होने वाली मौतों के सबसे आम कारणों में से एक हैं। हृदय संबंधी बीमारियों के कारण होने वाली कुल मौतों में से लगभग 85% मौतें इन हृदय विकारों के कारण होती हैं। विश्व हृदय दिवस दुनिया भर के लोगों को हृदय स्वास्थ्य के महत्व को समझने के लिए जागरूक करने और जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए अन्य संगठनों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement