Quote :

जो व्यक्ति दूसरों के काम न आए वास्तव में वह मनुष्य नहीं है - ईश्वर चंद्र विद्यासागर

Editor's Choice

27 सितंबर विशेष:- विश्व पर्यटन दिवस

Date : 27-Sep-2024

 

 

विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा हुई इस तिथि के चुनाव का मुख्य कारण यह था कि वर्ष 1970 में UNWTO की कानून को स्वीकारा गया था। इस मूर्ति को स्वीकारना वैश्विक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास हेतु मील के पत्थर के रूप में देखा जाता है एवं इस दिवस को मनाने का उद्देश्य यह है की विश्व में इस बात को प्रसारित और जागरूकता बढ़ने के लिए हैं कि किस प्रकार पर्यटन वैश्विक रूप से, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने में आपसी समझ बढ़ाने में सहायता कर सकता है।

सबसे ज्यादा आकर्षक करने वाला स्थान

1. राजस्थान का नाम आते ही लोगों के जहन में रेगिस्तान की परिकल्पना उभरने लगती है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आज हम राजस्थान के जयपुर , शेखावाटी, सरिस्का बाघ अभयारण्य, माउंट आबू , चित्तौड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ का किला, रणथंभौर का किला, गागरोन का किला, जैसलमेर का किला जैसे जगहों में घूम सकते हैं । इन सभी स्थानों के विशेषताओं के कारण राजस्थान भारत की पहचान बन चुका हैं। इन्हें देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक भारत आते हैं।

2.  वाराणसी – गंगा का पवित्र स्थल यह भारत का पवित्र धार्मिक और पर्यटक स्थल है | वाराणसी को प्रायः ‘मंदिरों का शहर’, ‘भारत की धार्मिक राजधानी’, ‘भगवान शिव की नगरी’, ‘दीपों का शहर’, ‘ज्ञान नगरी’ आदि विशेषणों से संबोधित किया जाता है।

3. तीर्थन घाटी- प्रमुख ट्रैकिंग स्थल | "तीर्थन घाटी" राष्ट्रीय उद्यान अधिकारियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण हिमालय में बहुत कम देखी जाने वाली घाटियों में से एक है। हालाँकि जो लोग प्रकृति की रक्षा और संरक्षण में गहरी आस्था रखते हैं और प्रकृति का उसके शुद्धतम रूप में आनंद लेना चाहते हैं, वे घाटी में ट्रेकिंग के लिए स्वागत योग्य हैं।

 

घूमने-फिरने के फायदे

आज के समय मे लोग कामों मे इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हे अपने स्वास्थय मे ध्यान देने के लिए वक्त नहीं मिल पाता ऐसे परिवार वालों को भी वक्त देना आवश्यक हो जाता है | तो इन पर्यटक स्थलों में लोग सहपरिवार जा कर छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं इससे लोगों का शारीरक और मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है|

महत्त्व:

विश्व पर्यटन दिवस दुनिया भर में सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में पर्यटन क्षेत्र की अनूठी भूमिका पर प्रकाश डालता है। यह आवास एवं लुप्तप्राय प्रजातियों की सुरक्षा में सहायक के रूप में कार्य करता है।

यह ग्रामीण एवं बड़े शहरों में खासकर महिलाओं और युवाओं के लिये रोज़गार के अवसर प्रदान करने में पर्यटन क्षेत्र के महत्त्व को रेखाँकित करता है।

हर साल विश्व पर्यटन दिवस की एक विशेष थीम होती है, जो उस वर्ष की प्रमुख आवश्यकताओं या चुनौतियों को संबोधित करती है। 2024 में, इस दिन की थीम है “पर्यटन और हरित भविष्य”। इसका उद्देश्य पर्यावरण-संवेदनशील पर्यटन को बढ़ावा देना है। जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक उपयोग के चलते, सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देना आवश्यक हो गया है। हरित पर्यटन का अर्थ है कि यात्रा के दौरान हम अपने पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचाएं और स्थानीय संसाधनों का संरक्षण करें।

 

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement